फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against Jammu youth for sending obscene photos and videos to a girl

Mohali News: युवती को भेजे अश्लील फोटो-वीडियो, जम्मू के युवक पर मामला दर्ज

Mon, 16 Jun 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Jammu youth for sending obscene photos and videos to a girl
मोहाली। युवती के मोबाइल पर अश्लील फोटो, वीडियो भेजने और कॉमेंट करने के आरोप में साइबर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जम्मू के गांव बधयाल बक्शी नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ उसकी पूर्व सहछात्रा ने मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 75(2), 75(3), 78(2), 67ए, 66ए में नामजद किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

युवती मूल रूप से जम्मू की रहने वाली है। वह एक आईटी कंपनी में वर्ष 2022 से नौकरी कर रही है। पीड़िता ने वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के एक इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली थी। उसके कॉलेज में आरोपी लवजीत सिंह भी पढ़ता था। लवजीत ने पढ़ाई के दौरान कई बार दोस्ती के लिए प्रपोज किया लेकिन उसने मना कर दिया। अपनी पढ़ाई पूरी करने के उपरांत वह मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लग गई। लवजीत ने उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और उसे मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। उसने लवजीत का नंबर ब्लॉक कर दिया लेकिन लवजीत ने उसकी ई-मेल आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। वह उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। उसने कई बार उसका दफ्तर तक पीछा किया। जब वह नहीं माना तो उसने साइबर पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed