फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against husband, mother-in-law and brother-in-law in the case of Sushma's death under suspicious circumstances

Mohali News: संदिग्ध हालात में सुषमा की मौत मामले में पति, सास और देवर पर मामला दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband, mother-in-law and brother-in-law in the case of Sushma's death under suspicious circumstances
मोहाली। जीरकपुर की सुखना कॉलोनी में शनिवार को एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास और देवर पर केस दर्ज कर लिया है। 31 वर्षीय सुषमा देवी की रविवार को मौत हो गई थी। मायके वालों ने उसकी हत्या का शक जताया था। परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। सुषमा देवी की शादी इसी वर्ष 9 फरवरी को हरियाणा के कैथल निवासी विशाल के साथ हुई थी। मृतका के भाई आदित्य कुमार ने थाना जीरकपुर में बयान दर्ज करवाए थे। आदित्य कुमार ने पुलिस को बताया कि विवाह के कुछ दिन बाद ही सुषमा के पति विशाल, सास सोना देवी और देवर कुशाल दहेज में कार लाने की मांग करने लगे। इस कारण इसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुषमा की रात में हत्या कर दी गई और सुबह फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। मृतका के भाई आदित्य ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। थाना जीरकपुर के एएसआई बलराज सिंह के अनुसार मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति विशाल, सास सोना देवी और देवर कुशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed