{"_id":"614a409a8ebc3ebeb825f2cd","slug":"case-filed-against-9-people-including-mother-for-raping-minor-mohali-news-pkl427579496","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मां सहित 9 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मां सहित 9 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। मां और बेटी के रिश्ते को तार तार कर एक कलयुगी मां की ओर से अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ होटल में 6 लोगों से जबरन दुष्कर्म करवाने के आरोप में जीरकपुर की बलटाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस ने यह केस बठिंडा के सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज की गई जीरो एफआईआर के बाद दर्ज किया है। क्योंकि लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात 14 सितंबर को जीरकपुर में हुई थी और वह खुद बठिंडा की रहने वाल है। जब लड़की ने बठिंडा में पुलिस को शिकायत दी तो वहां इस केस में पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई और इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने जांच करने के बाद नाबालिग लड़की की मां समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक बठिंडा में सिविल लाइन पुलिस थाने में आरोपियों में पीड़ित लड़की की मां कुलविंदर कौर, नवी नाम का दलाल, निवासी सावित्री टाउन, जीरकपुर, राहुल निवासी सफायर होटल, जीरकपुर और लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन यह मामला जीरकपुर से जुड़ा होने के कारण एसएसपी बठिंडा ने यह जीरो एफआईआर जीरकपुर पुलिस को भेजी है। इसके आधार पर जीरकपुर पुलिस ने जांच के बाद उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ए, 376डी, 120बी, पोक्सो एक्ट की धारा (3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि 15 वर्षीय पीड़ित नाबालिग 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके माता-पिता पारिवारिक झगड़े के कारण अलग रहते हैं और वह 10 साल से अपनी मां के साथ बठिंडा में किराए के मकान में रहती है और उसकी दो सगी छोटी बहनें अपने पिता के साथ रहती हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 14 सितंबर को उसकी मां ने जीरकपुर जाने के लिए कहा और करीब 12 बजे मां ने 700 रुपये देकर बठिंडा से जीरकपुर जाने वाली वॉल्वो बस में बैठा दिया। पीड़िता से सिर्फ इतना कहा गया कि उसे जीरकपुर बस स्टैंड पर उतरना है और वहां उसे नवी नाम का युवक मिलेगा। करीब 4 बजे लड़की जीरकपुर पहुंची और यहां पहले से नवी अपनी कार में बैठा उसका इंतजार कर रहा था। लड़की ने बताया की वह नवी को पहले से जानती थी क्योंकि वह कई बार उसकी मां से मिलने आया था। नवी उसे अपने घर ले गया और रात करीब 9 बजे उसे होटल सफायर में ले गया। यहां होटल में राहुल नाम का व्यक्ति नवी से मिला। राहुल ने नवी को पे-टीएम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और नवी उसे होटल में छोड़कर चला गया था। इसके बाद राहुल लड़की को होटल के एक कमरे में छोड़ गया और वहां कमरे में 6 अज्ञात लोग आए, जिन्होंने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि सुबह 3 बजे मौका मिलते ही वह होटल से भाग गई और बाहर आकर एक कैब बुक करके नवी के घर चली गई। इसके बाद मुश्किल से नवी को मनाकर चंडीगढ़ बस स्टैंड छोड़ने को कहा। यहां से बठिंडा पहुंची और फोन करके अपने पिता को बठिंडा बस स्टैंड पर बुलाया। वहां उसका पिता और बुआ बस स्टैंड पहुंचे तो उसने उन्हें आपबीती बताई। उन्होंने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि उसकी खुद की मां ने ही उसे जान बूझकर इस दलदल में धकेला है और पैसों के लिए उसके साथ दुष्कर्म करवाया। बठिंडा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जीरकपुर थाने में भेजी थी। इस पर जीरकपुर पुलिस ने आरोपी दलाल नवी, पीड़ित की मां और राहुल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।