फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car sought from friend to go to kinship, thief absconded

Mohali News: रिश्तेदारी में जाने के लिए दोस्त से मांगी कार, चोर लेकर फरार

Thu, 18 May 2023 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Thu, 18 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Car sought from friend to go to kinship, thief absconded
नयागांव। गांव कांसल में घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह रिश्तेदारी में जाने के लिए इस कार को अपने दोस्त से मांगकर लाया था। पुलिस ने पीड़ित गुरिंदर सिंह निवासी कांसल की शिकायत पर नयागांव थाने में अज्ञात के खिलाफ कार चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई रघवीर सिंह ने बताया कि गुरिंदर अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए सात मई को अपने एक दोस्त से उसकी कार मांगकर लाया था। इसके बाद उसने रात करीब साढ़े आठ बजे कार अपने घर के बाहर खड़ी कर दी थी। सुबह उठकर देखा तो कार वहां पर नहीं थी। उसने आसपास कार की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वह अपने स्तर पर कार के बारे में पता करता रहा, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो अब उसने पुलिस थाने में शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed