{"_id":"63ebf1aa3012e80ea403b982","slug":"car-scooty-collided-head-on-on-the-highway-two-died-mohali-news-c-16-1-61762-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: कार-स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: कार-स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत
Wed, 15 Feb 2023 02:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कार-स्कूटी में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत
हेलमेट भी नहीं बचा सका दोनों की जान, विवाह समारोह में आए थे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ राष्ट्रीय हाईवे पर एक कार और स्कूटी में आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी जान नहीं बच सकी।
जानकारी के मुताबिक राजवीर सिंह और मनप्रीत सिंह निवासी बलौंगी दोनों रविवार की रात गिलको वैली खरड़ में हुए एक विवाह समारोह से वापस अपने घर बलौंगी लौट रहे थे। गिलको वैली से निकलकर जब वह थोड़ा आगे बंसल करियाना स्टोर के सामने पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की कार नंबर (एचपी-12-एन-3565) ने स्कूटी (पीबी-27 एच-3510) को बड़ी जोर से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से एक्टिवा सवार दोनों युवक राजवीर सिंह और मनप्रीत सिंह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इकट्ठी हुई भीड़ के बीच से कार चालक गाड़ी को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल युवकों के पीछे आ रहे उनके एक अन्य दोस्त राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को तुरंत सरकारी अस्पताल फेज-6 मोहाली पहुंचाया गया। यहां इनकी हालत गंभीर होने के कारण इन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया यहां इलाज के दौरान पहले राजवीर सिंह और बाद में मनप्रीत सिंह की भी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।