फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Called to Chandigarh on the pretext of job, beaten after staying in Livin

Mohali News: नौकरी का झांसा देकर चंडीगढ़ बुलाया, लिविन में रहने के बाद पीटा

Thu, 09 Nov 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Called to Chandigarh on the pretext of job, beaten after staying in Livin
डेराबस्सी। लिविन में रह रही विधवा ने पार्टनर पर मारपीट और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान राजीव कुमार निवासी ऋषिकेश (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 42 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके पति की 2015 में मौत हो गई थी। नौकरी दिलाने को लेकर कुरुक्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसे उक्त आरोपी का नंबर दिया था। इसके बाद उक्त आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने के लिए चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय बुलाया जो बाद में उसे अपने घर डेराबस्सी ले गया। उसने जब उसे अपनी मजबूरियां बताईं तो वह कहने लगा कि उसे नौकरी की जरूरत नहीं है तो वह उसके घर का काम कर सकती है। करीब एक महीने बाद राजीव ने उसे लिविन में रहने का ऑफर किया। आरोपी ने इस बारे में अपनी मां से बात करवाई जिसके बाद वह मान गई। कुछ समय के बाद राजीव शराब पीकर घर आने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसके फोन की जांच की गई तो पता चला कि राजीव के और भी कई लड़कियों से संबंध हैं, जिन्हें वह धोखा दे रहा है। इतना ही नहीं उसने पीड़िता के खाते से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और उसकी सोने की चेन, दो चूड़ियां और एक सोने की अंगूठी भी ले ली। इसी बीच अगस्त में राजीव ने उसे बुरी तरह पीटा था। इसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया था। राजीव उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और लिविन में रहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed