फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Businessman robbed in Zirakpur; young man and woman from the gang arrested, third suspect fled

Mohali News: जीरकपुर में कारोबारी से लूटपाट, गिरोह के युवक-युवती गिरफ्तार, तीसरा भागा

Fri, 17 Jul 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Businessman robbed in Zirakpur; young man and woman from the gang arrested, third suspect fled
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक और एक युवती शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा और तबस्सुम के रूप में हुई है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को साजन ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। साजन पंचकूला में एक समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में लुटेरों ने उन्हें रोककर नकदी और सामान छीन लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी अपनी मारुति स्विफ्ट कार में पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गए थे। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज भी जांच में अहम सबूत बने। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारुति स्विफ्ट कार, एक्टिवा स्कूटर, लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान तीसरे आरोपी की तलाश और अन्य वारदात में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed