फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Burning of 171 feet Ravana effigy

Mohali News: पंचकूला में होगा 171 फीट रावण के पुतले का दहन

Sat, 30 Sep 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Burning of 171 feet Ravana effigy
पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी), श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट पंचकूला और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब पंचकूला ने 24 अक्तूबर को सबसे बड़े रावण दहन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीनों संस्थाएं 21, 22, 23 अक्तूबर की शाम को 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इस रावण को बनाने में 25 कारीगर लगे हैं। इस पर करीब 18 लाख का खर्च आएगा। इस पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और एक क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया जा रहा है। इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए जा रहे हैं, जोकि आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इन्हें तमिलनाडु से मंगवाया जा रहा है। उसके अलावा यह रावण पूरी तरह से इको फ्रेंडली है। रिमोट से इस रावण का दहन किया जाएगा। प्रसिद्ध हिंदी और पंजाबी गायकों को बुलाया जाएगा। 13 अक्तूबर से यह समारोह शुरू होगा और 24 अक्टूबर को रावण दहन पर समापन होगा। शुक्रवार को हुई पत्रकारवार्ता में चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान नवराज मित्तल, मुख्य संरक्षक सतपाल गर्ग, महासचिव संदीप गुप्ता, श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट के कुसुम कुमार गुप्ता, राकेश गोयल, धर्मपाल सिंगला, विनीत जैन, वृषभान गुप्ता, तेजपाल गुप्ता और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब पंचकूला के अध्यक्ष मुंशीराम अरोड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष पपनेजा, प्रधान रमेश चड्ढा ने यह जानकारी दी। इन लोगों ने दावा किया कि इस वर्ष देश के सबसे बड़े रावण का शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में दहन होगा। यह वर्ष 2018 के बाद दूसरा मौका है, जब देश का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में जलेगा। तेजिंद्र सिंह राणा पंचकूला के सेक्टर-5 में 171 फीट ऊंचा रावण तैयार करवा रहे हैं। इस पर तीन महीने से काम चल रहा है। विष्णु गोयल, संदीप गुप्ता, कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता ने बताया कि तीनों बड़ी संस्थाएं को एक मंच पर आईं हैं। अब परेड ग्राउंड में दशहरा समारोह नहीं होगा। श्री कृष्ण कृपा परिवार की तरफ से शालीमार ग्राउंड में बड़े रावण के साथ एक 70 फीट का पुतला जलाया जाएगा, जिसमें समाज की विभिन्न बुराइयों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल, वाइस चेयरमैन प्रदीप कांसल, कोषाध्यक्ष हरीश साहनी, सदस्य अजय अग्रवाल, पंकज, श्री आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब पंचकूला के वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल एवं ज्ञान सिंह, उपप्रधान प्रदीप कंसल, निर्देशक पवन शर्मा एवं विजय सक्सेना, संयुक्त सचिव निशांत आनंद, प्रबंधक अचिंत आनंद, उपनिदेशक रोबिन सक्सेना कृष्ण चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन



धनास और पंचकूला में हो चुका है 221 फीट रावण का दहन

अंबाला के बराड़ा में पहले 220 फीट का रावण जलाया गया था। चंडीगढ़ के धनास में भी साल 2019 में 221 फीट के रावण का दहन हो चुका है। पंचकूला में भी एक बार 211 फीट के रावण का दहन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed