फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bull dies due to electric shock, panic in the area

Mohali News: करंट लगने से सांड़ की मौत, क्षेत्र में दहशत

Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bull dies due to electric shock, panic in the area
करंट लगने से मरा सांड़। संवाद 
नयागांव। मुल्लांपुर बैरियर के नजदीक लक्कड़ आरे के पास साइड स्लिप रोड पर करंट लगने से सांड़ की मौत हो गई। 13 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे हुए हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि 11 केवी बिजली की तार की चपेट में पहले भी कई सांड़ और गायें आ चुकी हैं, इसके बाद भी विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

लक्कड़ आरे के पास काफी संख्या में झुग्गी और झोपड़ी हैं। झुग्गी झोपड़ी वाले और उनके बच्चे रोजाना इधर से आते-जाते हैं। इस वजह से यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की बिजली विभाग और प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द 9-10 फीट तारों से घेराबंदी कर इस क्षेत्र को कवर किया जाए। मामले में मुल्लानपुर गरीबदास निवासी पूरी ट्रस्ट के चेयरमैन अरविंद पुरी का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से बेजुबान अपनी जान गवां रहे हैं। आखिर यह कब तक चलेगा?
विज्ञापन

यह एक गंभीर मसला है, कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उनके अनुसार मौके पर पहुंचकर पता चला तो बिजली विभाग के एसडीओ को फोन किया। उन्होंने कहा कि जेई को बोलकर तुरंत इस एरिया की तारों से घेराबंदी करवा देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed