फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bricks truck overturns, one dead, 8 injured

ईंटों से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, 8 जख्मी

Fri, 14 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bricks truck overturns, one dead, 8 injured
लालड़ू। जड़ौत-झरमड़ी लिंक मार्ग पर ईंटों से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट जाने के कारण ईंटों पर बैठे मजदूर की मौत और 8 से अधिक मजदूर जख्मी हो गए। जख्मियों को उपचार के लिए अंबाला शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भट्ठा पर काम करने वाले गोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात को वह पिता सतिन्द्र व अन्य मजदूरों सूरज, सेवक, समली, रणजीत, कुकु माझी, रामदेव सहित अन्यों के साथ सहजादपुर के निकट गांव कक्कड़ माजरा के पास बंद भट्ठे से पुरानी ईंटें लोड़ कर ट्रक के ऊपर बैठकर झरमड़ी की ओर आ रहे थे। ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ट्रक अचानक पलट गया। इस कारण ट्रक में ईंटों के ऊपर बैठे मजदूर दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें तुरंत अंबाला शहर के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सतिंद्र को मृत घोषित कर दिया और अन्य सभी मजदूर उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed