फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Booster dose on 127 on the first day on Monday in VIP district

वीआईपी जिले में सोमवार को पहले दिन 127 को लगी बूस्टर डोज

Tue, 11 Jan 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Booster dose on 127 on the first day on Monday in VIP district
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सोमवार से बूस्टर डोज देने की मुहिम का आगाज किया और पहले दिन 127 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान 61 वर्षीय अमन मलिक को पहला टीका लगाया गया। अमन को बताया कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सेहत विभाग के निदेशक डॉ. जीबी सिंह मोहाली में बूस्टर डोज की शुरूआत करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से ऊपर के लोगों को एहतियात के तौर पर तीसरी खुराक को-वेक्सीन दी गई है। यह डोज दूसरी खुराक के 273 दिन बाद दी जाएगी और लाभार्थी बूस्टर डोज लेने के तीन महीने पहले तक कोविड पॉजिटिव नहीं होना चाहिए और इसके साथ ही बूस्टर डोज देने के लिए सेहत संस्थाओं में अलग से केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. जीबी सिंह ने तीसरी लहर संबंधी बताया कि रोज बढ़ रहे कोरोनो मामलों को देखते हुए हर व्यक्ति को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां कोविड टीकाकरण बेहद जरूरी है, वहां मास्क पहनने, एक दूसरे से सामाजिक दूरी रखने और बार-बार हाथ धोने जैसी बुनियादी नियमों की पालना करने की जरूरत है। इसके अलावा जिन लोगों ने अभी तक पहला या दूसरी टीका नहीं लगवाया, वे तुरंत टीकाकरण करवाएं। सरकारी सेहत संस्थाओं में कोविड की तीसरी लहर को लेकर पहले ही प्रबंध किए जा चुके हैं और अलग-अलग हिस्सों में कोविड सैंपलिंग का काम जोरों से चल रहा है। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह प्रदेशी, जिला सेहत अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार, एसएमओ डॉ. विजय भगत, डॉ. एचएस चीमा, डॉ. बबनदीप कौर, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed