फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bloody Holi .. Attack on two sons including father in Derabassi's village Paragpur, case registered on 18

खूनी होली.. डेराबस्सी के गांव परागपुर में पिता सहित दो बेटों पर हमला, 18 पर केस दर्ज

Wed, 31 Mar 2021 02:04 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bloody Holi .. Attack on two sons including father in Derabassi's village Paragpur, case registered on 18
सिविल अस्पताल पहुंचा घायल। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। शहर के नजदीकी गांव परागपुर में सोमवार को होली की शाम दो गुटों में खूनी झड़प होने से एक व्यक्ति और उसके दो बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अजमेर सिंह और उनके दो बेटे 35 वर्षीय हरप्रीत सिंह और 28 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कुल 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें 10 नामजद किए गए हैं और 8 लोग अज्ञात हैं।
विज्ञापन

डेराबस्सी थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि घायल मनप्रीत सिंह ने उन्हें शिकायत दी है कि उनके घर के रास्ते में गली में रहने वाले सुखजीत सिंह उर्फ जोनी ने अपने मकान का रैंप गली में काफी बाहर तक बढ़ाया हुआ है। इस कारण गली से निकलने वाले राहगीरों सहित उनको भी अपनी ट्रैक्टर ट्राली निकालने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने इसकी शिकायत बीडीपीओ कार्यालय में भी दी हुई है, लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस शिकायत की वजह से पड़ोसी उससे रंजिश रखते हैं। होली के दिन शाम को वह अपने दोनों बेटों के साथ खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान सुखजीत सिंह उर्फ जोनी अपने साथियों के साथ हथियारों सहित उनके पास पहुंचा और उन पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस हमले में उसके पिता अजमेर सिंह को गंभीर चोट लगी है और उनकी बाजू भी टूट गई। इस मौके पर शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और उन्होंने बीचबचाव करवाया। अगर गांव के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो हमलावर उनको जान से ही मार देते। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि दोनों भाईयों को भी गंभीर चोट आई है। गांव वासियों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां तीनों ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि घायल मनप्रीत सिंह के बयान पर गांव परागपुर निवासी सुखजीत सिंह उर्फ जोनी, हरजीत सिंह काका, रजिंद्र सिंह लक्की, बूटा सिंह, काका सिंह, गुरदीप सिंह बिल्ला, सरबजीत सिंह, सुखी, वरिंद्र सिंह, अमर सिंह, गोपी निवासी गांव मेहमदपुर सहित 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed