फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Black in trown in BJP poster

जीरकपुर में भाजपा उम्मीदवार के पोस्टर पर कालिख पोती

Fri, 15 Jan 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Black in trown in BJP poster
जीरकपुर। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि के नए तीन कानूनों को रद्द नहीं करने की जिद पर अड़ी केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों और पंजाब की जनता में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर नगर काउंसिल चुनावों के चलते शहर में जगह-जगह उम्मीदवारों की ओर से पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की ओर से लगाए गए पोस्टरों को लोग पसंद नहीं कर रहे और उम्मीदवारों का भी जम कर विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर ढकोली क्षेत्र से उम्मीदवार एडवोकेट नीतू खुराना के पोस्टर पर किसी ने कालिख पोत दी है। कालिख के साथ... ‘नो फारमर नो फूड’ लिखा गया है। यह किस कालिख ने पोती है अभी तक पता नहीं चल पाया है। किसान आंदोलन के चलते पंजाब में भाजपा के कार्यकर्ताओें और उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जबकि किसान संगठनों ने एलान भी किया है कि पंजाब में भाजपा का डटकर विरोध किया जाएगा। लेकिन बावजूद इसके भाजपा पार्टी की ओर से बैठकों का दौर लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed