{"_id":"61f5a120209f890df9395acb","slug":"bjp-s-sanjeev-khanna-filed-nomination-claimed-victory-mohali-news-pkl4405790153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के संजीव खन्ना ने भरा नामांकन, जीत का ठोका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के संजीव खन्ना ने भरा नामांकन, जीत का ठोका दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के विधानसभा हलका डेराबस्सी उम्मीदवार संजीव खन्ना ने शनिवार को नामांकन भरा। इस दौरान उनकी तरफ से कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का दावा किया।
संजीव खन्ना शनिवार सुबह जीरकपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे। जहां भाजपा के चुनाव प्रभारी धूमन सिंह किरमच, जिला अध्यक्ष सुशील राणा समेत कई नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद संजीव खन्ना एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने वकीलों की मौजूदगी में स्वाति टिवाणा के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संजीव खन्ना ने कहा कि जिस दिन से वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं उसी दिन से भारी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
खन्ना ने कहा कि जनता से मिल रहे प्यार का बदला वह विकास के रूप में लौटाएंगे। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव रविंदर वैष्णव, मंडल महासचिव पवन भटनागर, व्यापार मंडल प्रधान मनोज कपूर, जिला उपप्रधान अंकुश उप्पल, ललित कुमार चीनू, अमित भार्गव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एकता नागपाल सीनियर बीजेपी लीडर, सुनीता डोगरा, मनीषा, शिवानी, कविता, पूजा खन्ना, शशि खन्ना, देवी, प्रीति आदि मौजूद रहे।