फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP leader gave support to Delhiways employees

Mohali News: डेलीवेज कर्मचारियों को भाजपा नेता ने दिया समर्थन

Fri, 09 Feb 2024 04:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
BJP leader gave support to Delhiways employees
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डेलीवेज कर्मचारियों की ओर से उन्हें नियमित करने की मांग को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। वीरवार को धरने में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना पहुंचे। खन्ना ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 525 डेलीवेजेज कर्मचारियों को नियमित करने का समर्थन करते हुए और पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बड़े झूठे वादे किए और सरकार बनने के बाद उनके सभी वादे खोखले साबित हो गए हैं। पंजाबी मातृभाषा की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और यह बहुत ही शर्मनाक है। कर्मचारी अपनी मांग लेकर सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर हैं। पंजाब भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि भगवंत मान सरकार शिक्षा बोर्ड के कच्चे कर्मचारियों को तुरंत स्थायी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed