{"_id":"659719bedb59689e30031b93","slug":"bjp-is-pushing-mayor-elections-to-take-advantage-date-should-be-announced-soon-ahluwalia-mohali-news-c-16-pkl1043-321460-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लाभ लेने के लिए मेयर चुनाव को आगे बढ़ा रही भाजपा, जल्द हो तिथि की घोषणाः अहलूवालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लाभ लेने के लिए मेयर चुनाव को आगे बढ़ा रही भाजपा, जल्द हो तिथि की घोषणाः अहलूवालिया
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर चुनाव को लेकर अब तक डीसी विनय प्रताप सिंह ने तिथि की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने डीसी को पत्र लिखा है और जल्द मेयर चुनाव के लिए तिथि घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा मेयर चुनाव में लाभ लेने के लिए तिथि को आगे बढ़ाती जा रही है।इस पत्र पर आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं और डॉ. एसएस अहलूवालिया की बात का समर्थन किया है। अहलूवालिया ने अपने पत्र में लिखा है कि पिछले कई वर्षों से एक जनवरी के बजाय अन्य तिथियों पर चुनाव हो रहे हैं। पिछले कई वर्षों से सत्ताधारी पार्टी भाजपा अपनी सुविधा के लिए और मेयर चुनाव में फायदा लेने के लिए मेयर चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाती जा रही है। हर तीसरा वर्ष अनुसूचित जाति वर्ग के पद के लिए आरक्षित होता है, इसलिए इस वर्ष में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए ताकि एससी वर्ग के साथ कोई अन्याय न हो। इसके लिए उन्होंने डीसी से जल्द चुनाव की तिथियों की घोषणा करने की मांग की। इस पत्र पर आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों के हस्ताक्षर भी हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करेगा मेयर
इस वर्ष मेयर का चुनाव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी काफी महत्वपूर्ण होगा। जिस भी दल का मेयर बनेगा, वह साल लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की जीत के लिए जमीन तैयार करेगा। मेयर का चुनाव 16 जनवरी को हो सकता है। जो भी मेयर बनेगा, उसे लोकसभा चुनाव से पहले काम करने के लिए जनवरी के कुछ दिन, फरवरी और मार्च महीने में कुछ दिन मिलेंगे, क्योंकि माना जा रहा है कि मार्च के मध्य या आखिर में आचार संहिता लागू हो सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव की जीत और हार काफी हद तक बनने वाले मेयर के कार्यों पर भी निर्भर करेगा।
वर्तमान में वोट का गणित
भाजपाः 14 पार्षद + एक सांसद
आम आदमी पार्टीः 13
कांग्रेसः 7
अकाली दलः 1