फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bird aviary opened after 14 days in Chhatbir Zoo ... Thousands of tourists gathered

छतबीड़-जू में उमड़े सैलानी, पार्किंग में जगह नहीं मिलने से डेढ़ घंटे लगा जाम

Mon, 22 Feb 2021 02:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bird aviary opened after 14 days in Chhatbir Zoo ... Thousands of tourists gathered
जीरकपुर। 14 दिन बाद छतबीड़ जूू में खुली बर्ड एवियरी में घूमने रविवार को हजारों सैलानी उमड़ पड़े। पार्किंग में जगह न होेने के कारण पर्यटकों को डेढ़ घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

6 फरवरी से 20 फरवरी तक बर्ड फ्लू की आशंका के कारण बर्ड एवियरी बंद रही। 21 फरवरी को छुट्टी के दिन बर्ड एवियरी खोली गई तो इतने सैलानी पहुंच गए कि दोनों पार्किंग भर गईं। पर्यटकों को अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह तलाशने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

रविवार को छतबीड़-जू में पहुंचने वाले पर्यटकों ने कहा कि एक लंबे समय के बाद बच्चों के साथ चिड़ियाघर पहुंच कर परिवार के साथ आउटिंग हो गई है। इसके साथ ही यहां बर्ड एवियरी में विभिन्न तरह के पक्षियों को देखकर सच में पैसा वसूल हो गया और बच्चों ने खूब मस्ती की। वहीं, उन्होंने कहा कि अभी छतबीड़-जू का लायन सफारी बंद है। सुनने में आ रहा है कि यह अप्रैल तक खोल दिया जाएगा, इसके बाद यहां घूमने में और भी आनंद आएगा और हमें लायन सफारी के खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed