फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bikram Majithia bail plea heard on 12 August in Mohali court

Punjab: शिअद नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, फैसला फिर सुरक्षित, मोहाली कोर्ट में 12 को होगी सुनवाई

Mon, 11 Aug 2025 09:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 11 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

नाभा जेल में बंद शिअद नेता बिक्रम मजीठिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मजीठिया की जमानत याचिका पर सोमवार को मोहाली कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन
Bikram Majithia bail plea heard on 12 August in Mohali court
बिक्रम मजीठिया। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई में उन्हें राहत नहीं मिली है। मोहाली कोर्ट में एक घंटा दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद एक दिन के लिए दोबारा फैसला सुरक्षित रखकर मामले की अगली तारीख 12 अगस्त तय की है। इसी दिन मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर भी फैसला सुनाया जाना है। 

विज्ञापन


मजीठिया की सुनवाई के दौरान आज उनकी पत्नी एवं विधायक गुनीव कौर कोर्ट पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सच झूठ जल्द सबके सामने आ जाएगा। इसी बीच मजीठिया के वकील ने मीडिया को बताया कि इससे पहले भी पांच बार मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा जा चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मामले को लटकाने में जुटी हुई है। सरकार अपने दावों को साबित नहीं कर पा रही है। जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके घर अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Video: पाकिस्तान जाने से बच गए 50 भारतीय; सतलुज दरिया के पानी में बह गई नाव, फिरोजपुर बॉर्डर पर कैसे बचाए लोग?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed