फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
जीरकपुर। पंचकूला से जीरकपुर की ओर आ रहे एक बाइक सवार की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लालड़ू के गांव जलालपुर निवासी नवजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नवजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने फूफा तरसेम सिंह निवासी प्रीत नगर, डेराबस्सी के साथ किसी काम के सिलसिले में पंचकूला गए थे। जब वह काम निपटाकर बलटाना लाइट प्वाइंट के नजदीक सोही बैंक्विट हॉल के सामने पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक के पीछे बैठे फूफा तरसेम सिंह और वह सड़क पर गिर गए और तरसेम सिंह को गंभीर चोटें आईं। इस मौके पर जमा हुए राहगीरों ने उनके फूफा को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डाक्टरों ने तरसेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। शिकायकर्ता ने बताया कि उसको भी हल्की चोटें आई हैं। इलाज के बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना जीरकपुर को दी। इस मामले की जांच कर रहे थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed