फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bike rider dies after being hit by trolley, case registered

Mohali News: ट्रॉले की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by trolley, case registered
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमल नदी के निकट एक बड़े ट्राले की चपेट में आने से 22 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान साहिल पुत्र जीत कुमार निवासी हमीरपुर, हिमाचल जोकि लालडू के वार्ड नंबर 4 हरदेव नगर में अपनी बुआ के पास रहता था, के तौर पर बताई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि मृतक साहिल जोकि मोहाली स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

साहिल मंगलवार शाम को ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक से करीब 6:30 बजे अपने घर की ओर वापस जा रहा था। जैसे ही वह लैहली से कुछ आगे झरमल नदी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्राले ने बाइक को साइड मार दी। इससे साहिल सड़क पर गिर गया और ट्राले के टायर उसके सिर से निकल गया। इस दौरान साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बुआ के लड़के अखिलेश चौधरी के ब्यान पर फरार ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डेराबस्सी सरकारी अस्पताल से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed