फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bhavip celebrated its 63rd foundation day, many people were honored

Mohali News: भाविप ने मनाया 63वां स्थापना दिवस, कई लोग सम्मानित

Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bhavip celebrated its 63rd foundation day, many people were honored
मोहाली। भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं ने फेज-4 में अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह के दौरान एमआईए के पूर्व प्रधान अनुराग अग्रवाल मुख्य मेहमान थे। उद्योगपति हरी ओम वर्मा और अशोक कुमार जैन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। परिषद की मोहाली ब्रांच के प्रधान अशोक पवार ने कार्यों के बारे में जानकारी दी। मेंटर गुरदीप सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में जानकारी दी। समागम के दौरान परिषद की ओर से हाकी खिलाड़ी नरिंदर सोढी, रजिंदर सिंह, राजपाल सिंह, अवतार सिंह व इंदरजीत सिंह चड्ढा के अलावा डॉ. सुखपाल वत्स को मेडिकल सेवा, अशोक भंडारी को समाजसेवा, परिषद के सदस्य कुलवंत सिंह, नरिंदर बंसल, अमरीक सिंह सोमल व अशोक झा को विशेष तौर पर सम्मानित किया। मोहाली शहर के 17 और पांच गांवों के स्कूलों के बच्चों को दसवीं की परीक्षा में अपने-अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके रीजनल सचिव सोमनाथ शर्मा, चंडीगढ़ प्रांत के प्रधान डॉ. एमके विरमानी, मनजीत सिंह, डॉ. जसपिंदर कौर, एमपी अरोड़ा, विजय धवन व प्रेम गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed