फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bail plea of ??Parwana accused of inciting religious sentiments rejected

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी परवाना की जमानत याचिका खारिज

Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bail plea of ??Parwana accused of inciting religious sentiments rejected
मोहाली। भड़काऊ धार्मिक बयानबाजी करने के आरोप में बलौंगी पुलिस की ओर से गिरफ्तार बरजिंदर सिंह परवाना की जमानत याचिका खरड़ अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी। परवाना ने अदालत को खुद को समाजसेवी होने और किसान आंदोलन का समर्थक होने की दलील देते हुए जमानत की मांग की थी। जबकि पुलिस ने उसे विदेशी फंडिंग होने और पाकिस्तान में बैठे देश विरोधी तत्वों के साथ संबंध होने सहित उसके खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों का हवाला दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली बयानबाजी करने के आरोप में बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार किया था। परवाना ने अपने वकीलों के माध्यम से खरड़ अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। उसने अदालत में दलील दी कि वह एक समाजसेवी है और उसने कई जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवाई हैं। साथ ही उसका कहना था कि वह किसान आंदोलन का समर्थक है।
विज्ञापन

वहीं, परवाना के वकीलों ने दलील दी है कि पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बलौंगी में केस दर्ज किया है, जो कि गलत है। वहीं, पुलिस का पक्ष रखते हुुए सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिली है, जिसमें बरजिंदर सिंह परवाना धार्मिक शांति भंग करने की नीयत से भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। अदालत को बताया गया कि इससे पहले भी परवाना के खिलाफ बनूड़ थाने में जनवरी, 2016 में मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी तरह मई, 2019 को पटियाला के थाना बहादुरगढ़ और जुलाई 2020 में थाना लहौरी गेट में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने परवाना के खिलाफ अदालत में यह तर्क भी दिया कि उसे विदेशी फंडिंग हासिल है। साथ ही परवाना का पाकिस्तान में बैठे देश विरोधी तत्वों से भी संपर्क है। जो देश की शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए घातक है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बरजिंदर सिंह परवाना की जमानत को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि परवाना गलत बयानबाजी करने का आदी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed