{"_id":"6a90a02410d4ca75ad0b4583","slug":"badmajra-road-spruced-up-and-cleared-of-filth-ahead-of-cms-visit-mohali-news-c-71-1-spkl1025-146394-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सीएम के कार्यक्रम से पहले बड़माजरा सड़क चमकी, गंदगी हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सीएम के कार्यक्रम से पहले बड़माजरा सड़क चमकी, गंदगी हटी
विज्ञापन
मोहाली। मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रवार को गांव बड़माजरा में लोक मिलनी कार्यक्रम है। इससे पहले प्रशासन ने दारा स्टूडियो से बड़माजरा जाने वाली सड़क की सफाई की।
सड़क किनारे कई महीनों से लगे गंदगी के ढेर हटाए गए। इस मार्ग पर कूड़े के कारण लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए वीरवार को सफाई अभियान शुरू हुआ। वीरवार शाम को विधायक कुलवंत सिंह और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मौके का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क और आसपास की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते इस समस्या पर ध्यान दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद भी नियमित सफाई जारी रखने की मांग की।