फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Azad candidate' disconnected electricity connection for not submitting bill

बिल जमा नहीं करने पर ‘आजाद उम्मीदवार’ का बिजली कनेक्शन काटा

Sun, 07 Feb 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
'Azad candidate' disconnected electricity connection for not submitting bill
जीरकपुर। बिजली विभाग ने एक ऐसे उम्मीदवार का बिजली कनेक्शन काट दिया जो नगर परिषद में बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। जबकि आगामी 14 फरवरी को मतदान होना है, लेकिन उसने बिजली का बिल ही जमा नहीं करवाया था और निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहा था। इससे पहले ही शनिवार को बिजली विभाग ने हजारों रुपये के बिल की अदायगी नहीं करने पर उसका बिजली कनेक्शन काट दिया। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की सूचना जब उम्मीदवार को मिली तो उसने तुरंत बकाया बिजली के बिल का भुगतान किया और अपने घर का बिजली कनेक्शन जुड़वाकर सप्लाई बहाल करवाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग ने बिजली के बिल जमा नहीं करवाने वाले लोगों के घरों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की है। इसमें विभाग के कर्मचारी शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि शहर में हजारों लोग ऐसे भी हैं जो कि लंबे समय से बिजली के बिल ही जमा नहीं करवार रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ यह अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली विभाग की टीम सुबह करीब 11 बजे हरमिलाप नगर फेज-1 में पहुंची। यहां सूची में चेक करने के बाद मकान नंबर-1073 में कार्रवाई की। इस मकान का 32 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था। इस पर कर्मचारियोें ने बिजली कनेक्शन काटा और मीटर अपने साथ ले गए। वहीं, इस मामले का पता चलते ही निकाय चुनाव के लिए वार्ड-2 से आजाद उम्मीदवार राजन पांडेय ने पहले इसका विरोध किया और जब अधिकारियों ने विभाग की कार्रवाई के बारे में बताया तो राजन पांडेय ने बकाया बिल जमा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के लिए सभी एक बराबर
शनिवार को हरमिलाप नगर फेज-1 में बिजली का बिल जमा नहीं करवाने के कारण अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। दरअसल विभाग के लिए सभी एक बराबर हैं, और सभी ऐसे मकानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिन्होंने बिल जमा नहीं करवाए। इसके तहत ही ऐसे मकानों में कार्रवाई कर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

-सरबजोत सिंह, जेई, बिजली विभाग, जीरकपुर।
विरोधी नेताओं ने की ओच्छी राजनीति
निकाय चुनाव में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, जिसको देखकर विरोधी पार्टी के नेताओं ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके ओच्छी राजनीति का प्रमाण दिया है। आने वाले चुनाव में वह रिकार्ड तोड़ वोटों से जीत दर्ज करेंगे।
-राजन पांडेय, आजाद उम्मीदवार, वार्ड-2, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed