फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   awareness, de-addiction campaign, ssp gurpreet singh bhullar statrt campaign in mohali

किसी को नशा बेचते देखें तो 181 पर करें कॉलः एसएसपी

Thu, 07 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली Updated Thu, 07 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
awareness, de-addiction campaign, ssp gurpreet singh bhullar statrt campaign in mohali
एसएसपी मोहाली - फोटो : अमर उजाला
नशे के खात्मे के लिए हर वर्ग के लोगों को अपनी अहम जिम्मेदारी निभानी होगी, नहीं तो आने वाले पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी। यह बात एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहीं। वह गांव कंडाला में नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम का आगाज कर रहे थे। मुहिम के पहले दिन मोहाली, डेराबस्सी व खरड़ सब डिवीजन के दस अलग-अलग जगह पर पुलिस अधिकारियों, सेहत विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से जागरूकता रैलियां निकाली की गईं।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करवाना था। एसएसपी ने इस मौके पर कहा कि अगर लोगों को नशा बेचने वालों के बारे में कोई सूचना मिलती है तो तुरंत 181 नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर सिविल अस्पताल की डॉक्टर पूजा गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से नशा मुक्ति केंद्र सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने नशे के खात्मे के लिए लोगों को जागरूक होने की हिदायत दी। इस मौके पर गांव के सरपंच जगीर सिंह ने नशे के खिलाफ शुरू किए गए प्रोग्राम की प्रशंसा की। इस मौके पर थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार, पार्षद कनिका वाली, चेयरमैन ब्लॉक समिति खरड़ रेशम सिंह, मानव अधिकार मंच के चेयरमैन बलविंदर सिंह, शीशपाल प्रधान कॉलोनी जगतपुरा व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed