फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   attackers entered the house and beat up the father and son.

Mohali News: रंजिश में चार हमलावरों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा

Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
attackers entered the house and beat up the father and son.
मोहाली। गांव लखनौर में रंजिश के चलते हमलावर चार युवकों ने घर में घुसकर बाप-बेटे के साथ मारपीट की। इसमें युवक और उसका पिता दोनों के सिर में चोट आई है। दोनों ही फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। घायल पवन कुमार वासी गांव लखनौर ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है। वीरवार की रात 9 बजे जब वह मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। तो पीछे से चार लड़कों ने उसे पत्थर फेंककर मारा। जब उसने लड़के से पूछा कि पत्थर क्यों मारा तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और उसे पीटने लगे। इसके बाद वह वहां उनसे बच कर घर भाग गया। इसके बाद वे चारों लड़के उसके घर में घुस गए और उसको मारने लगे। एक लड़के ने उसके सिर पर कड़ा मारा जिससे उसके सिर से काफी खून बहने लगा। उसकी चीख सुनकर घर के अन्य लोग आए। घायल के पिता ने जब लड़कों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उसके पिता को धक्का देकर वहां से भाग निकले। इससे पिता के सिर में भी चोट आ गई। दोनों के सिर से काफी खून बह रहा था। परिवार वालों ने उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि घायल पवन के सिर में चार टांके लगे हैं और पिता के भी गहरा कट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed