फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Attacked on the pretext of giving borrowed money, five stitches on hand

Mohali News: उधार लिए पैसे देने के बहाने बुलाकर किया हमला, हाथ पर लगे पांच टांके

Fri, 28 Apr 2023 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 28 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Attacked on the pretext of giving borrowed money, five stitches on hand
उधार लिए पैसे देने के बहाने बुलाकर किया हमला, हाथ पर लगे पांच टांके
विज्ञापन

गांव मुल्लांपुर में हुई वारदात में पीठ पर भी किया वार, सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मुल्लांपुर। गांव मुल्लांपुर में उधार लिए पैसे लेने गए एक युवक पर दूसरे युवक ने हमला कर दिया। इस मामले में मुल्लांपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रीत निवासी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता रणधीर सिंह निवासी गांव मुल्लांपुर ने बताया कि उसके दोस्त देसराज उर्फ सोनू निवासी बैरमपुर जिला नवांशहर ने मेरी जिम्मेदारी पर उसे 15 हजार रुपये दिए थे। करीब एक महीना बीतने के बाद प्रीत को पैसे लौटने को कहा, लेकिन वह इससे मना करने लगा। 25 अप्रैल को वह अपने घर पर था और रात करीब साढ़े आठ बजे एक अनजान नंबर से फोन आया और सामने वाले ने खुद को प्रीत बताकर पैसे लेने के लिए श्री गुरुद्वारा साहिब के पास बुलाया। इस पर वह कुलवीर सिंह निवासी करतारपुर के साथ प्रीत के पास पैसे लेने के लिए पहुंच गए।

यहां पर प्रीत के साथ उसके साथी सन्नी और काकू मौजूद थे। जब वह प्रीत के पास पैसे लेने के लिए पहुंचे तो प्रीत ने हाथ में पकड़ी तलवार सिर पर मार दी। उससे बचने के लिए उसने बायां हाथ आगे किया और तलवार मेरे हाथ की उंगली पर लगी। इसके बाद वह नीचे झुके तो तलवार से पीठ पर वार कर दिया। जब वह वहां से भागने लगा तो प्रीत ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। बाद में कुलवीर सिंह ने उन्हें प्रीत से छुड़वाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed