{"_id":"61fd93d18df7930300348cb6","slug":"assembly-elections-04-withdrew-now-40-contest-mohali-news-pkl4411400189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन विधानसभा हलकों में चालीस उम्मीदवारों में होगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन विधानसभा हलकों में चालीस उम्मीदवारों में होगी जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अब 40 प्रत्याशी चुुनावी दंगल में चुनौती देंगे। इनमें से तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 7.62 लाख मतदाता करेंगे। अब यह देखना है कि मतदाता अपने हलके के किस प्रत्याशी के गले में विजय की फूल माला पहनाते हैं और किसे नजरअंदाज करते हैं। जनता के फैसले के लिए 10 मार्च का इंतजार करना होगा।
नाम वापसी के आखिरी दिन शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र डेराबस्सी से एक और खरड़ से तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। जबकि, मोहाली से एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी किए। चुनाव पर्यवेक्षक ने आचार संहिता का पालन करने के निर्देश देते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मोहाली क्षेत्र से बुधवार को नौ प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले थे। उनके से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। खरड़ से 20 प्रत्याशियों के नामांकन सही थे। इनमें से आजाद प्रत्याशियों के रूप में उतरे तीन प्रत्याशी ने अपने नाम वापस लिए हैं। उक्त प्रत्याशियों में रवीना, सचिन शर्मा व कुलविंदर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा हलका डेराबस्सी पंद्रह प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए थे। इनमें से करम सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनके बारे में लोग नॉ यॉर कैंडिडेंट केवाईसी एप पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहां पर उनके बारे में सारी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
खरड़ विधानसभा क्षेत्र में इनके बीच होगी जंग
कांग्रेस से विजय शर्मा टिंकू, भाजपा से कमलदीप सिंह, शिरोमणि अकाली दल से रणजीत सिंह गिल, आप से अनमोल गगन माल, समाज अधिकार कल्याण पार्टी से अमनदीप प्रजापति, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) से लखवीर सिंह, पंजाब नेशनल पार्टी से रूपिंदर कौर, सपा से भूपिंदर सिंह आजाद मनवीर सिंह, आजाद कपिल देव शर्मा, आजाद बलजीत सिंह लाडी, आजाद कुलबीर सिंह बिस्ट, आजाद मोहन सिंह, आजाद जसविंदर सिंह, आजाद परमदीप सिंह, आजाद जसवीर सिंह चंद्र मैदान में हैं।
मोहाली विधानसभा क्षेत्र के ये हैं दिग्गज
कांग्रेस से बलबीर सिंह सिद्धू, भाजपा से संजीव वशिष्ट, शिअद से परविंदर सिंह वैदवान, आप से कुलवंत सिंह, अकाली दल अमृतसर बलविंदर कौर, आजाद रवनीत सिंह बराड़, समाज अधिकार कल्याण पार्टी से मनीक्षा, पंजाब नेशनल पार्टी शिंदरपाल सिंह, हरससिमरन सिंह आजाद के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।
डेराबस्सी विधानसभा में इनमें होगा मुकाबला
दीपेंद्र सिंह ढिल्लों कांग्रेस, आप से कुलजीत सिंह रंधावा, शिरोमणि अकाली दल से नरिंदर कुमार शर्मा, भाजपा से संजीव खन्ना, योग राज सहोता राइट टू रिकॉल, राज कुमार आजाद, सरबजीत सिंह उर्फ रॉकी रीपब्ल्किन पार्टी इंडिया, शिव कुमार मनवानी आजाद, परमवीर सिंह आजाद, अवतार सिंह आजाद, बलजिंदर सिंह आजाद व दविंदर सिंह आजाद प्रत्याशी हैं।