फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Armed men attempted to capture a farmhouse, a case was registered.

Mohali News: हथियारबंद लोगों ने किया फार्म हाउस पर कब्जा करने का प्रयास, केस दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Armed men attempted to capture a farmhouse, a case was registered.
मोहाली। गांव लांडरा में डिंपी फार्म में हथियारबंद लोगों के घुसने और एक बुजुर्ग महिला व उसके नौकरों को धमकाकर फार्म हाउस पर कब्जा करने का प्रयास का मामला सामने आया है। यह घटना 13 नवंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। करीब आठ अज्ञात लोग दो कारों में फार्म पर पहुंचे। शिकायतकर्ता बरिंदर सिंह ने बताया कि उस समय घर में उनकी मां और नौकर मौजूद थे। कारों से उतरे लोग जबरदस्ती घर में घुस गए। अंदर आते ही आरोपियों ने उनकी बुजुर्ग मां और नौकर को धमकाना शुरू कर दिया। बरिंदर सिंह के मुताबिक हमलावरों में से एक ने अपना नाम राकेश सोमन बताया और कहा कि वह आज डिंपी को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने पहले बरिंदर सिंह की मां को एक कमरे में जबरदस्ती बंद कर दिया और उसे बाहर से लॉक लगा दिया। जब नौकर ने विरोध किया, तो उसकी पिटाई कर दी। शोर करने पर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर मौके से भाग गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसकी फुटेज पुलिस को सौंपी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व शिकायतकर्ता के बयान पर राकेश सोमन सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी जांच कांस्टेबल गगनदीप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed