फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Argument among taxi drivers over hitting the side on the flyover, jam continued for two hours

Mohali News: फ्लाईओवर पर साइड मारने पर टैक्सी चालकों में बहस, दो घंटे तक लगा रहा जाम

Sat, 13 Jul 2024 04:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 13 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Argument among taxi drivers over hitting the side on the flyover, jam continued for two hours
फ्लाईओवर के नीचे से वाहन निकाले तो वहां भी जाम जैसे हालात बने, ट्रैफिक पुलिस ने की मशक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। फ्लाईओवर पर साइड मारने पर दो टैक्सी चालकों में हुई बहस के कारण दो घंटे तक शहर में जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत कर फ्लाईओवर के नीचे से वाहन निकाले तो वहां भी जाम जैसे हालात बन गए। 
शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे दो टैक्सियां एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं, इस दौरान एक ने दूसरे को साइड मार दी। गाड़ियों को तो कम नुकसान हुआ लेकिन उनकी बहस के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसे दो घंटे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन

फ्लाईओवर जाम होने पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से निकालना शुरू किया, ऐसे में वहां भी जाम जैसे हालात बन गए। दो घंटे जाम में फंसे कई वाहनों के चालक पसीने से तर-बतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नंबर की टैक्सी को मोहित कुमार चला रहा था। चंडीगढ़ नंबर की टैक्सी अजय कुमार चला रहा था। दोनों गाड़ियां चंडीगढ़ से डेराबस्सी जा रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों में ड्राइवर ही थे। पंजाब नंबर आर्टिगा टैक्सी चालक मोहित कुमार ने बताया वह डेराबस्सी की तरफ जा रहा था, जैसे ही फ्लाईओवर पर पहुंचा और अपने से आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने लगा तो अचानक तेज रफ्तार कार उसकी बाईं साइड से निकली। इस पर उसने अपनी गाड़ी एक साइड की तो पीछे से चंडीगढ़ नंबर टैक्सी कार ने उसे साइड मार दी। जिसके बाद दोनों चालकों की बहस होने लगी, जिससे लंबा जाम लग गया।

ट्रैफिक इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया की हादसा दोनों चालकों की लापरवाही के कारण हुआ है। दोनों वाहनों को क्रेन के जरिये साइड करके निकाला गया है। हादसे के बाद फ्लाईओवर व उसके नीचे भी जाम लग गया था। जिसे ट्रैफिक मुलाजिमों ने कड़ी मेहनत के बाद खुलवाया। अर्टिगा गाड़ी को टो करवाकर वर्कशॉप भेज दिया गया था। दोनों चालकों में से किसी ने शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed