{"_id":"63f7d12a705d0b4f6a047694","slug":"argument-after-meeting-retired-colonel-beaten-up-mohali-news-c-16-1-70454-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बैठक के बाद हुई बहस, सेवानिवृत्त कर्नल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बैठक के बाद हुई बहस, सेवानिवृत्त कर्नल को पीटा
Fri, 24 Feb 2023 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
बैठक के बाद हुई बहस, सेवानिवृत्त कर्नल को पीटा
मोहाली। सेक्टर-68 में एक सेवानिवृत्त कर्नल से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना फेज-8 की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रितपाल सिंह और कर्नल बलबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत्त कर्नल श्याम लाल शर्मा निवासी सेक्टर-68 ने बताया कि वह दर्शन विहार में बनी कमेटी के सचिव हैं। 20 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक की बैठक में सभी सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद थे। इनमें प्रितपाल सिंह ही सिविलियन था। यह बैठक खत्म होने के बाद उसने प्रेसिडेंट कर्नल एमएल भारद्वाज के साथ बहस करनी शुरू कर दी। उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उनसे ही बहस करनी शुरू कर दी और इसके साथ ही उनके साथ मारपीट की। कमेटी के बाकी सदस्यों ने उन्हें उससे छुड़वाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वह वहां भी आ गया और उसने यहां पर भी उनके साथ झगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। ब्यूरो