फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Another supplementary challan presented in RPG attack on police intelligence headquarters

Mohali News: पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले में एक और पूरक चालान पेश

Fri, 28 Apr 2023 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 28 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Another supplementary challan presented in RPG attack on police intelligence headquarters
पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले में एक और पूरक चालान पेश
विज्ञापन


इस हमले में कुल 16 लोग आरोपी हैं, इनमें से 13 के खिलाफ पेश किया जा चुका चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर के पुलिस खुफिया मुख्यालय पर 2022 में आरपीजी से हुए हमले के मामले में पुलिस ने अदालत में चार लोगों के खिलाफ पूरक चालान (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) पेश किया है। 65 पन्नों के इस चालान में पुलिस ने गुरपिंदर सिंह उर्फ पिंदू, दीपक रंगा, लखबीर सिंह उर्फ लंडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा को आरोपी बनाया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ पहले ही चालान दाखिल कर चुकी है। वीरवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है। इसमें पिंदू पर आरोप है कि यह किसान परिवार से हैं, लेकिन इसके संबंध मुख्य आरोपी चढ़त सिंह के साथ हैं। इसने हमले से पहले दोनों हमलावरों को हथियारों के साथ अपने घर पर पनाह दी थी। वहीं दीपक रंगा मुख्य हमलावर है। इसने एक नाबालिग के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जबकि दोनों आरोपी लंडा और रिंदा ने हमले की पूरी साजिश रची थी। इन दोनों को अदालत से पहले ही भगोड़ा घोषित किया गया है। लंडा को जनवरी, 2023, जबकि रिंदा को मार्च, 2023 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


यह था मामला
दरअसल नौ मई, 2022 को मोहाली के सेक्टर-78 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर देर शाम रॉकेट चलित ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला किया गया था। हमला करने वाले स्विफ्ट कार से आए थे। कार में बैठे लोगों ने चलती कार से मुख्यालय को निशाना बनाया था। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। निशाने के बाद यह ग्रेनेड चौथी मंजिल पर गिरा था। इससे बिल्डिंग के कई शीशे भी टूट गए थे। यह गनीमत रही कि यह हमला शाम को किया गया था और इस समय मुख्यालय में निचली मंजिल पर बहुत कम स्टाफ था। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 में से 13 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश
पुलिस इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों में से 13 के खिलाफ चालान दाखिल कर चुकी है। इनमें सबसे पहले 9 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया था। इनकी पहचान गगनदीप सिंह, बलजीत कौर, निशांत सिंह, दीपक कुमार, लवप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, चढ़त सिंह। दीपक और एक नाबालिग लड़के के रूप में हुई थी। इसके अलावा तीन आरोपी मनवीर सिंह निवासी अमृतसर, हरजोत सिंह निवासी यूएसए और एक अज्ञात के खिलाफ अभी चार्जशीट दाखिल करनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed