फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ambulance 108 became a boon for more than one lakh people during the Corona period

कोरोना काल में एक लाख से अधिक लोगों के लिए वरदान बनीं एंबुलेंस-108

Sat, 26 Feb 2022 01:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ambulance 108 became a boon for more than one lakh people during the Corona period
मोहाली। कोरोना काल में पंजाब सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एंबुलेंस-108 सेवा लोगों के लिए वरदान साबित हुई। जनवरी 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक 1.70 लाख लोगों ने एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाया है। इतना ही नहीं सैकड़ों कोरोना संक्रमितों को भी उक्त एंबुलेंस की मदद से समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। यह दावा इस सेवा को चलाने वाले निजी कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक एक साल की समय अवधि में एंबुलेंस-108 से 17,531 से अधिक हादसों वाले केसों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि 56,161 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने इस एंबुलेंस सेवा का लाभ उठाया है। 12000 से अधिक कोविड-19 संक्रमितों की भी सेवा की गई है। दुर्घटनाओं के मामले में लुधियाना जिले के लोगों ने सबसे अधिक 3869 लोगों ने लाभ उठाया। इसके बाद पटियाला के 2165 और जालंधर के 1777 हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गर्भावस्था के मामलों के मामले में लुधियाना में 10,749 गर्भवती माताओं को सेवाएं प्रदान की गई हैं। इसके बाद जालंधर में 4286 और मोहाली में 4234 गर्भवती महिलाओं को सही समय पर मेडिकल सहायता प्रदान करके मदद प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जालंधर में 1056 मामलों में दीं इमरजेंसी सेवाएं
लुधियाना में 2255 उच्चतम कोविड मामलों की सेवा की। इसके बाद पटियाला में 1136 और जालंधर में 1056 मामलों में इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की गई हैें। इस सेवा को चलाने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट हेड सैकत मुखर्जी ने कहा कि एंबुलेंस-108 ने हमेशा संकट में फंसे लोगों की सेवा के लिए खुद को प्रतिबद्ध रखा है। एंबुलेंस में इमरजेंसी सर्विस को इस तरह से विकसित किया गया है कि हम प्रत्येक मरीज, घायल या जरूरतमंद की हर संभव मदद पहुंचा पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed