{"_id":"6ab984596c4929c734053443","slug":"allegations-of-discrimination-regarding-punjabs-750-crore-rural-scheme-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147373-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब की 750 करोड़ रुपये की ग्रामीण योजना पर भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब की 750 करोड़ रुपये की ग्रामीण योजना पर भेदभाव का आरोप
विज्ञापन
मोहाली। जनरल कैटेगरी वेलफेयर फेडरेशन पंजाब ने पंजाब सरकार की 750 करोड़ रुपये की विशेष ग्रामीण विकास योजना पर सवाल उठाए हैं। फेडरेशन ने इसे भेदभावपूर्ण नीति बताया है।
यह योजना 40 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति आबादी वाले 3763 गांवों के लिए है। फेडरेशन नेताओं ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों का समान विकास होना चाहिए। सुखबीर सिंह, जसवीर सिंह गड़ांग समेत अन्य नेताओं ने पूछा कि सामान्य वर्ग के गांवों को इस योजना से बाहर क्यों रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सामान्य वर्ग को पीछे धकेल रही है। फेडरेशन ने आबादी के आधार पर भेदभाव के बजाय जरूरत के अनुसार सभी गांवों को अनुदान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फेडरेशन इस मुद्दे को आगे भी उठाता रहेगा।