{"_id":"6a99e08b2fb0df8abb080d3a","slug":"akali-dal-burned-effigies-of-kejriwal-the-chief-minister-and-the-mla-targeting-the-aap-government-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2451-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अकाली दल ने केजरीवाल, मुख्यमंत्री और विधायक के पुतले फूंके, आप सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अकाली दल ने केजरीवाल, मुख्यमंत्री और विधायक के पुतले फूंके, आप सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
कुराली। अकाली दल ने आज आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ ब्लॉक माजरी में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कुराली-सीसवां-चंडीगढ़ सड़क पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक के पुतले फूंके गए। यह प्रदर्शन खरड़ हलके में विकास के वादे पूरे न होने के विरोध में किया गया।
अकाली दल के हलका खरड़ प्रभारी रविंदर सिंह खेड़ा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने ''आप'' सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खेड़ा ने कहा कि ''आप'' सरकार ने खरड़ हलके के लोगों से विकास के बड़े-बड़े वादे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में ''आप'' के विधायकों ने हलके की सुध नहीं ली। खेड़ा के अनुसार, हलके के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। लोगों को विकास की जगह निराशा, बदहाल व्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों का ''आप'' सरकार से मोह भंग हो चुका है। अन्य नेताओं ने भी सरकार की निंदा की और कहा कि लोग अब ''आप'' को हलके से बाहर करके ही दम लेंगे।
खरड़ हलके में विकास का अभाव
रविंदर सिंह खेड़ा ने बताया कि वर्ष 2017 से 2022 तक कंवर संधू ''आप'' के विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 2022 से अनमोल गगन मान विधायक हैं। खेड़ा ने दावा किया कि दोनों विधायकों ने हलके के लिए कुछ नहीं किया। अब लोगों के गुस्से को देखते हुए ''आप'' ने परमिंदर सिंह गोल्डी को हलका प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
''आप'' को तीसरा मौका नहीं
खेड़ा ने कहा कि दो विधायकों की असफलता के बाद लोग ''आप'' को तीसरा मौका नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि परमिंदर सिंह गोल्डी भी सरकार का हिस्सा रहे हैं। गोल्डी पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर कार्य करते रहे हैं। पांच वर्षों के दौरान उन्होंने भी खरड़ हलके के लिए कुछ नहीं किया।