फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Airport to be named after Shaheed-e-Azam Bhagat Singh

एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाए

Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Airport to be named after Shaheed-e-Azam Bhagat Singh
मोहाली। कई वर्षों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए संघर्ष चल रहा है। कई समाजसेवी संस्थाएं और लोग इसको लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन यह सपना हकीकत में नहीं बदल पाया है। इसके मद्देनजर मंगलवार को समाजसेवी संस्था यूथ ऑफ पंजाब के सदस्यों ने डीसी ईशा कालिया से मुलाकात की और एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने डीसी को सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था यूथ ऑफ पंजाब के चेयरमैन परमदीप सिंह बैदवान की अगुवाई में लोग डीसी से मिले। उन्होंने कहा कि मोहाली में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखकर शहीद भगत सिंह व उनके साथियों को श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज भी युवा भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नशा मुक्ति व साफ-सुथरा समाज बनाने के लिए तत्पर हैं। शहीद भगत सिंह का जन्म पंजाब में हुआ था। अगर एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाए तो किसी भी प्रकार की विरोधता नहीं होगी। इस मौके पर यूथ ऑफ पंजाब के प्रधान रमाकांत कालिया, उप प्रधान बब्बू चकल, प्रेस सचिव रणजीत सिंह काका, चीफ कोआर्डिनेटर जग्गी धनोआ, महासचिव लक्की कलसी, गुरजीत मामा, सतनाम धीमान, टोनी रायपुर, बिंदर दराली, हरदीप लखनौर मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले भी युवा और कलाकार कर चुके हैं लंबा संघर्ष
एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए काफी समय से संघर्ष चल रहा है। इतना ही नहीं सरकारी स्तर पर भ्ी प्रयास चल रहे हैं। मामला संसद में भी उठ चुका है। इसके अलावा कलाकारों और युवाओं की ओर से इस संबंध में एयरपोर्ट तक मशाल मार्च तक निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed