फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   agriculture Minister took stock of the arrangements for wheat procurement

कृषि मंत्री ने लिया गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा

Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
agriculture Minister took stock of the arrangements for wheat procurement
कृषि मंत्री ने लिया गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के किसानों की आत्महत्याओं के लिए सबसे अधिक व्यापारिक और राष्ट्रीय बैंक जिम्मेदार हैं। जो कि उपजाऊ जमीनों पर व्यापारिक कर्जे देकर किसानों को खोखले कर रहे है। इस कारण ही किसान आर्थिक बदहाली के दलदल में धंसता जार रहा है। उक्त विचार पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने मंगलवार को स्थानीय मार्केट कमेटी दफ्तर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किए। स्थानीय अनाज मंडी में गेहूं की फसल के खरीद प्रबंधों का जायजा लेेने के लिए पहुुंचे जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि किसी समय पंजाब के किसानों को सहकारी सभाएं खेतीबाड़ी के लिए सस्ती दरों पर कर्जा उपलब्ध करवाती थीं। तब किसान की हालत ठीक रहती थी। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा, गुरचरण सिंह सैणी, आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के ज्वाइंट सचिव बिट्टू खुल्लर, जत्थेदार मनजीत सिंह मुंधो, कुलबीर सिंह, अश्वनी बंसल, सहायक फूड सप्लाई अफसर हरदीप सिंह, आढ़ती एसोसिऐशन के प्रधान संजय गोयल, गुरमीत सिंह शांटू, कुलबीर सिंह कालेवाल, हरजिंद्र सिंह मुंधो और पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडियों में सरकार ने किए ठोस प्रबंध
पंजाब की मंडियों में अब तक 2.11 लाख टन गेंहू की फसल आ चुकी है। तोता सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से गेेंहू की फसल के खरीद के लिए ठोस प्रबंध किए गए हैं। लेकिन फिर भी एक दम फसल मंडी में आने कारण कुछ परेशानियां आनी स्वाभाविक है। उन्होंने मंडियों में खरीदी गेंहू की फसल की अदायगी के प्रबंध किए जाने का दावा किया।
विज्ञापन


बारदाने की समस्या होगी दूर
जत्थेदार तोता सिंह ने मौके पर ही उच्च अधिकारियों के साथ फोन पर संपर्क करते हुए बारदाने का शाम तक प्रबंध करने और पनसप को अलाट की दुकानों को अन्य एजेंसियों को बांट कर देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन का मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया
जत्थेदार बडाली अनाज मंडी के लिए अधिगृहण की गई जमीन के मूल्य का मामला मंत्री के ध्यान में लाए। जत्थेदार बडाली ने कहा कि बाईपास के लिए तो किसानों को उनकी जमीन की कीमत 4 करोड दी जा रही है, जबकि अनाज मंडी बनाने के लिए अधिगृहण की जा रही जमीन का मूल्य मात्र 9 लाख रुपये एकड के हिसाब से दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed