फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the victory, the health of the farmer returning from Delhi deteriorated, died

जीत के बाद दिल्ली से लौटते किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत

Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
After the victory, the health of the farmer returning from Delhi deteriorated, died
लालड़ू। किसान आंदोलन की जीत के बाद दिल्ली से लौट रहे एक किसान की रास्ते में अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत गई। उसकी मौत पर इलाके के किसानों ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मनप्रीत सिंह अमलाला और गांव चड़ियाला के सरपंच बलजिंद्र सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय किसान रणजीत सिंह पुत्र रचन सिंह निवासी जास्तना कलां जो कृषि आंदोलन की जीत के बाद 11 दिसंबर को दिल्ली से लौट रहे थे उनकी अंबाला के पास पहुंचने पर अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्हें तुरंत निकट के अस्पताल ले जाया गया। यहां पर रणजीत सिंह की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी के दो बेटे और एक बेटी है। अभी फरवरी, 2022 में बेटी की शादी तय थी। किसान नेता मनप्रीत सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन में रणजीत सिंह और उनके परिवार का पूरा समर्थन रहा है। मृतक किसान को शहीदों की सूची में शामिल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed