फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After milk, now bread also spoiled the taste of breakfast, red companies increased by Rs 5 per packet

दूध के बाद अब ब्रेड ने भी बिगाड़ा नाश्ते का स्वाद, रेड कंपनियों ने हर पैकेट पर बढ़ाए 5 रुपये

Thu, 19 Aug 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
After milk, now bread also spoiled the taste of breakfast, red companies increased by Rs 5 per packet
नयागांव। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की रसोई पर भी दिखने लगा। पिछले दिनों दूध के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद अब कंपनियों ने ब्रेड के पैकेट के दाम भी बढ़ा दिए हैं। बाजार में हर कंपनी ने ब्रेड के दामों में तकरीबन 5 रुपये प्रति पैकेट तक की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाजार में बेड कंपनियों में बोन, किट्टी, ब्रिटानिया ने कीमतें बढ़ा दी हैं। इसका असर सीधे-सीधे आम जनता के नाश्ते पर पड़ेगा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण खाने-पीने की प्रत्येक वस्तु की कीमतों पर फर्क पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह सामान को लोगों तक पहुंचाने के लिए लगने वाले भाड़े में इजाफा होना बताया जा रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द खाने पीने की चीजों के बढ़ते दामों पर काबू पाना चाहिए। एक तरफ जहां लोग अभी तक कोरोना महामारी के कारण मंदी का दौर झेल रहे हैं, वहीं रसोई का खर्चा बढ़ने के कारण आम जनता पर और मार पड़ेगी। दूध और ब्रेड आम व्यक्ति की जरूरत की वस्तु हैं। अगर सरकार इनकी कीमतों को नियंत्रित नहीं करती है, तो आम व्यक्ति को जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

सरकार नियंत्रण करे तो मिले राहत
पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण वस्तुओं को बाजार तक पहुंचाने का भाड़ा बढ़ गया है। इस कारण कंपनियों ने ब्रेड के दामों में बढ़ोतरी की है। बढ़े हुए दामों का दुकानदारों को कोई फायदा नहीं है। अगर सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों को नियंत्रित करती है, तो आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है। - दीपक गोयल, मालिक गोयल बेकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन बढ़ रहे दाम मुसीबत
आए दिन खाने पीने की चीजों की कीमत बढ़ने के कारण रसोई का बजट खराब हो रखा है। गरीब आदमी यह सोचता है कि वह खाए तो क्या खाए। हर चीज महंगी ही होती जा रही है, जिससे मुसीबत बढ़ रही है। सरकार को जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों पर काबू पाना चाहिए। - कृष्णा देवी, स्थानीय निवासी
लगातार बढ़ रहा बोझ
सरकार गरीब जनता के साथ अत्याचार कर रही है। सरकार को खानपान की वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखना चाहिए। गरीब व्यक्ति आज के समय में बड़ी मुश्किल से अपना पेट भर पाता है। ऊपर से हर दिन बढ़ने वाली कीमतों के कारण उस पर और बोझ बढ़ता जा रहा है। - लीलाधर मिश्रा, स्थानीय निवासी

ऐसा रहा तो भुखमरी बढे़गी
एक आम आदमी अपना जीवन यापन करने के लिए शौक की वस्तुओं में कटौती कर सकता है, लेकिन जिंदा रहने के लिए उसको खाने की तो जरूरत पड़ेगी ही। अगर सरकार ने खाने-पीने की वस्तुओं की कीमत नियंत्रित नहीं की तो जल्द ही देश में भुखमरी बढ़ने लगेगी। सरकार को चाहिए कि जो रोजाना की खाने पीने की वस्तु हैं, उनकी कीमतों के नियंत्रण के लिए कानून बनाएं। - गुरदीप सिंह, स्थानीय निवासी
इस प्रकार बढ़ी ब्रेड के पैकेट की कीमतें
ब्रांड पहले अब पहले अब पहले अब
किट्टी 30 35 35 40 45 50
ब्रिटानिया 30 35 35 40 55 60
बोन 30 35 35 40 40 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed