फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bride and groom corona positive

मोहाली के नयागांव में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों को हुआ कोरोना, ढूंढे जा रहे बराती

Mon, 13 Jul 2020 02:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
bride and groom corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नयागांव में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से बेटी की शादी करने आए परिवार के कुछ सदस्यों को कोरोना हो गया। जानकारी के अनुसार शादी के बाद लड़की की मां, भाई, पति, सहेली व लड़की खुद कोरोना की शिकार हो गई है। इसके इलाके में दशहत का माहौल है। सभी को पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


एसएमओ घडूंआ डॉ. कुलजीत कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शादी में शामिल हुए सभी लोगों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। वहीं विभाग ने शादीवाले घर के आसपास वाले इलाके को सील कर दिया है। विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिवालिक विहार में हिमाचल के जिला कांगड़ा से एक परिवार बेटी की शादी के लिए नयागांव आया था। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 केे नामी होटल में शादी की रस्में हुई थीं। सब कुछ बढ़िया चल रहा था कि अचानक लड़की की मां और भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन दोनों के संपर्क में आई दुल्हन, उसके पति और दुल्हन की सहेली के सैंपल लिए गए। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शादी वाली लड़की व लड़का चंडीगढ़ के ही अस्पताल में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed