फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Aerotropolis Project: After 355 objections, village-wise hearings will be held at the Land Acquisition Collector's office

एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट : 355 आपत्तियों के बाद भूमि अधिग्रहण कलेक्टर कार्यालय में गांववार होगी सुनवाई

Sat, 28 Feb 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aerotropolis Project: After 355 objections, village-wise hearings will be held at the Land Acquisition Collector's office
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अहम प्रोजेक्ट एरोट्रोपोलिस के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और जमीन मालिकों के दर्ज एतराजों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। एरोट्रोपोलिस के पॉकेट ई, एफ, जी, एच, आई और जे की भूमि अधिग्रहण के लिए 9 दिसंबर 2025 को भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा 11 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके बाद धारा 15-ए के अंतर्गत करीब 355 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन

इन आपत्तियों की सुनवाई के लिए भूमि अधिग्रहण कलेक्टर कार्यालय में गांववार सुनवाई की तिथियां तय की गई हैं। संबंधित भूमि मालिकों और अन्य हितधारकों को व्यक्तिगत रूप से पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही, जिन लोगों तक पत्र नहीं पहुंच पाए, उनके लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार छत्त, किशनपुरा और बाकरपुर गांवों की सुनवाई 5 मार्च, गांव बड़ी, सियाऊ और मटरां के मामलों की सुनवाई 6 और गांव पत्तों और कुरड़ी की सुनवाई 7 मार्च को निर्धारित की गई है। गमाडा अधिकारियों के अनुसार, सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed