चार नगर काउंसिलों के विज्ञापन ठेके का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
टक्श मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, स्थानीय निकाय विभाग व उक्त चारों नगर काउंसिलों को नोटिस जारी कर 27 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने अशोक की याचिका को स्वीकार करते हुए मामले में संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं।
कोट
विज्ञापन का ठेका अलाट करने के लिए नियमों का पालन किया गया है। तय तारीख पर हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर देंगे।
परविंदर सराओं, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर नगर काउंसिल