फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Administration will counsel those going to Gulf countries

Mohali News: खाड़ी देशों में जाने वालों की काउंसलिंग करेगा प्रशासन

Thu, 01 Aug 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Administration will counsel those going to Gulf countries
मोहाली। अब खाड़ी देशों में रवाना होने के पहले पंजाब के युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी। इस काउंसलिंग के दौरान युवाओं को उन देशों के नियमों के बारे में बताया जाएगा। जिससे कि उनको बाहरी देशों में काम के दौरान कोई समस्या न हो। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सोनम चौधरी ने कहा कि जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो (रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग) के माध्यम से यह किया जाएगा। इससे युवाओं को सही राह दिखाई देगी। जिले में भारतीयों के लिए रवाना होने से पहले खाड़ी, दक्षिण और पूर्वी एशिया के 18 देशों के नियमों और विनियमों पर पूर्व-प्रस्थान उन्मुखीकरण प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। इन देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, म्यांमार, अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, कुवैत, सऊदी अरब, लेबनान, यमन, ओमान, लीबिया, सूडान, दक्षिण सूडान, बहरीन, कतर और यूएई शामिल हैं। जिनके लिए आव्रजन नियमों के अनुसार आप्रवासी मंजूरी जरूरी है। इन देशों में अलग-अलग नियम-कानून होने के कारण रोजगार की तलाश में वहां जाने वाले भारतीयों को भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचाने के लिए वहां के नियम-कानून के बारे में ट्रेनिंग में पहले ही बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सोनम चौधरी ने कहा कि जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो (रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग) विद्यार्थियों को उनके भविष्य के बारे में जागरूक करने के लिए अक्टूबर में जिले के सभी हाई और सेकेंडरी स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएगा। 10वीं और 12वीं के बाद अंतिम सप्ताह से एक माह के लिए ग्रुप काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि यह मास-काउंसलिंग आईटीआई के प्रशिक्षकों और इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्रों के विशेषज्ञों और रोजगार विभाग के परामर्शदाता पर आधारित एक टीम द्वारा की जाएगी। .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed