फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa rider beat up car riders by calling companions

एक्टिवा सवार ने साथियों को बुलाकर कार सवारों को पीटा

Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Activa rider beat up car riders by calling companions
जीरकपुर। ढ़कोली क्षेत्र में सड़क पर 4 युवकों ने कार में जा रहे पति पत्नी व एक अन्य के साथ दिनदहाड़े मारपीट की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला फ्लाईओवर के पास कार से जा रहे दो पुरुषों व एक महिला को एक्टिवा सवार युवक ने रैश ड्राइव कर घेर लिया। युवक ने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर पति-पत्नी व जेठ की पिटाई कर डाली व महिला के कपड़े फाड़कर उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

थाना ढ़कोली पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चार युवकों को नामजद कर लिया किया है। ममता पत्नी संजय कुमार निवासी ममता एनक्लेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 फरवरी को अपने पति और जेठ के साथ कार में जा रही थी। इस दौरान रविकांत भी एक्टिवा पर जा रहा था व रैश ड्राइविंग करते हुए उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे निकल गया और सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर होते-होते बच गई। उसने गुस्से में आकर उनकी गाड़ी के आगे एक्टिवा लगा दी और गालीगलौज करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को घटनास्थल पर बुला लिया। मारपीट के दौरान सड़क पर भीड़ बढ़ती देख सभी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर थाना ढ़कोली पुलिस ने रविकांत पांडे, शशी पांडे, ऋषिकांत पांडे निवासी 259 ममता एनक्लेव और हिमांशु उर्फ बिल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed