फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Activa rider 27-year-old died in road accident

सड़क हादसे में एक्टिवा सवार 27 वर्षीय युवक की मौत

Sat, 08 Jan 2022 01:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Activa rider 27-year-old died in road accident
जीरकपुर। शहर की एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक 27 वर्षीय युवक की की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली में प्रिंट मीडिया से जुड़े संजय झा के पुत्र स्नेह अंकुर निवासी मोना ग्रीन सोसायटी, वीआईपी रोड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि शाम करीब साढ़े 6 बजे स्नेह अंकुर अपने एक्टिवा पर सवार होकर मोहाली से जीरकपुर की तरफ आ रहा था। उसके पीछे एक्टिवा पर उसका दोस्त भी आ रहा था। इस दौरान जब वह एयरो सिटी के ब्लाक-एच के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्नेह अंकुर के एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक एक डेयरी कंपनी में नौकरी करता था और उसने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल के शवगृह में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतक का परिवार कुछ समय पहले ही दिल्ली से उक्त सोसायटी में रहने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed