{"_id":"65d4b729738e4c9eae01970d","slug":"activa-hit-by-speeding-car-old-man-dies-mohali-news-c-71-1-mli1004-111795-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत\nइटली में रह रहे परिवार को दी सूचना, विदेश से आने पर होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत इटली में रह रहे परिवार को दी सूचना, विदेश से आने पर होगा पोस्टमार्टम
Tue, 20 Feb 2024 07:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-4/5 लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी मकान नंबर -976 फेज-4 के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है। चालक की तलाश जारी है। एएसआई भूषण कुमार ने बताया कि सुरजीत सिंह यहां अकेले रहते थे। उनका परिवार इटली में रहता है। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। इटली से आने पर ही शव का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव सिविल अस्पताल फेज-6 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जांच अधिकारी ने आगे बताया कि सुरजीत सिंह अपनी एक्टिवा पर मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए आए थे। जब वह सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे तो फेज-4 लाइट प्वाइंट पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इनोवा कार चालक मौके से फरार हो गया और घायल सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक बता दिया।