{"_id":"65df3e6b2825e5a7120db3f4","slug":"accused-brought-on-production-warrant-in-case-of-robbery-from-bike-rider-mohali-news-c-87-1-spkl1036-109546-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाइक सवार से लूट के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाइक सवार से लूट के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए आरोपी
Wed, 28 Feb 2024 07:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन का लिया रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 16 फरवरी को सेक्टर-20 श्मशान घाट के समीप एक बाइक सवार से 10 हजार 800 रुपये लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम दो आरोपियों को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार व विकास कुमार डेराबस्सी निवासी के रूप में हुई है। दोनों को पिछले दिनों मुबारकपुर पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार कर पटियाला जेल भेजा था। दोनों नशे के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए स्नैचिंग करते हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से जानकारी जुटाएगी कि और कितनी वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। पुलिस के अनुसार गांव कुंडी निवासी छत्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 7 साल से कोरियर का काम करता है। उसके पिता जीरकपुर में माली का काम करते हैं। 16 फरवरी की शाम को वह अपने पिता को बाइक से छोड़कर जीरकपुर जा रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह सेक्टर-20 श्मशान घाट के नजदीक पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़कों ने उसे रुकवा लिया। इसी समय दो और लड़के पैदल आ रहे थे वो भी मोटरसाइकिल सवारों के साथ मिलकर धमकाने लगे। उसके बाद उससे 10 हजार 800 लूटकर चारों उसी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इसके बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।