फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused absconded from police custody in court, Dilbar Khan ran away by dodging before appearance

Mohali News: कोर्ट में पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, पेशी से पहले चकमा देकर भागा दिलबर खान

Sun, 16 Jul 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused absconded from police custody in court, Dilbar Khan ran away by dodging before appearance
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित कोर्ट कांप्लेक्स से पेशी के लिए लाया गया आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी की पहचान दलबीर खान वासी गांव कंडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह एसआई गुरप्रीत सिंह के साथ एक मुकदमे में ही जांच अधिकारी है। एक मुकदमे में गिरफ्तार आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी और दिलबर खान दोनों वासी गांव कंडाला को पेश करने के लिए प्राइवेट गाड़ी में सेक्टर-76 स्थित कोर्ट कांप्लेक्स लाए थे। दोपहर करीब दो बजे आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी को एसआई गुरप्रीत सिंह ने पकड़ा था और दूसरे आरोपी दिलबर खान को एएसआई जसवीर सिंह ने पकड़ा था। जब वह वकीलों के चेंबर के पास पहुंचे तो आरोपी दिलबर खान ने उन्हें जोर से धक्का दिया और अपना हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed