फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accidents, airport road, one dies, sccoter owner's death, hospital, temple, boundry, hit by, jeep,

शहर में चार हादसे, एयरपोर्ट रोड पर गई एक की जान

Thu, 08 Sep 2016 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 08 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
accidents, airport road, one dies, sccoter owner's death, hospital, temple, boundry, hit by, jeep,
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में बुधवार को अलग-अलग स्थान पर चार हादसे हुए। इस दौरान एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में गांव बरियाली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक जगह कार टकराने से अस्पताल की दीवार गिर गई। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया में धार्मिक स्थल की दीवार से जीप टकरा गई। वहीं, पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दो मामलों में समझौता हो गया। फेज-3बी2 की मार्केट में सिल्वर कलर की फॉर्चुनर गाड़ी को चला रही महिला ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त कार के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। लोगों का कहना है कि शहर के अधिकांश चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त नहीं है। कुछ जगहों को छोड़ कर सिर्फ वीवीआई के आवागमन या विशेष मौकों पर ही मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड पर स्कूटर चालक की मौत
बलौंगी थाना के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई के पास करीब साढ़े नौ बजे होंडा सिटी कार की टक्कर लगने से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियाली गांव निवासी मेवा सिंह (65) के रूप में हुई है। मेवा सिंह वेल्डिंग का काम करता था। यह हादसा उस समय हुआ जब मेवा सिंह स्कूटर से बढ़माजरा स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। वहीं, पुलिस ने गुरमीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज  कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कार को पुलिस ने कब्जे  में ले लिया है।
विज्ञापन


फेज-7 में अस्पताल की दीवार से टकराई कार
फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर मंगलवार रात कारों की टक्कर हो गई। इनमें एक कार बेकाबू होकर चावला अस्पताल की दीवार से जा टकरा गई। कार की टक्कर से अस्पताल की दीवार क्षतिग्रस्त हो हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लखविंदर सिंह के मुताबिक, मंगलवार रात एक कार मटौर की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी कार कटानी मार्केट की ओर से आ रही थी। अचानक दोनों गाड़ियों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थल की दीवार से टकराई जीप
इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के हवलदार संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर एक जीप मजार की दीवार से टकरा गई। जीप की टक्कर लगने से मजार की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जीप चालक ने क्षतिग्रस्त हुई दीवार की भरपाई करके समझौता कर लिया।


खड़ी कार में फॉर्चुनर चालक महिला ने मारी टक्कर
बुधवार शाम को 3बी2 मार्केट की पार्किंग में खड़ी कार में फॉर्चुनर चालक महिला जोरदार टक्कर मार कर भाग गई। कार में दो महिलाएं सवार थीं। कार मालिक ने मटौर पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सिल्वर कलर की फॉर्चुनर गाड़ी नंबर सीएच-01 एए-5985 को चलाने वाली महिला ने मार्केट की पार्किंग में खड़ी कार को टक्कर मार दी। मटौर थाना पुलिस के एएसआई लखविंदर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। लखविंदर सिंह ने बताया कि फॉर्चुनर  गाड़ी का जो नंबर शिकायत में दिया गया है, उस गाड़ी के मालिक की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed