{"_id":"570d52d14f1c1b86114a6bd8","slug":"accident-school-bus-car-damege-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस ने कार में मारी टक्कर, बाल बाल बचीं सवारियां
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
टक्कर
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-11 स्थित सब्जी मंडी चौक पर एक नामी स्कूल के बस ड्राइवर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में जोरदार धमाका हुआ। हालांकि बस में सवार बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं, कार चालक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना -11 की पुलिस पहुंची और बस व कार को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, कार चालक हरविद्र सिंह अपनी कार से जा रहे थे। जैसे ही वह फेज-11 स्थित मंडी चौक की रोड पर पहुंचे तो एक नामी प्राइवेट स्कूल की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार के पीछे का हिस्सा काफी डैमेज हो गया और बस का आगे का हिस्सा। बस को परविद्र सिंह चल रहा था। हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, बच्चों को काफी देर तक काफी परेशानी उठानी पड़ी। एक्सिडेंट के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो स्कूल के बच्चों के चेहरे काफी सहमे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को घर भेजवाने के लिए स्कूल में मैसेज भेजा। इसके बाद दूसरी बस से बच्चों को घर भेजा गया। मामले के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।